RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान,निजी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)07 मई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक निजी न्यूज चैनल की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल भी शामिल है जिसने घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत 500 अंकों के साथ मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

देश एकजुट है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पहलगाम की घटना के बाद पूरे राष्ट्र के नागरिक एकजुट हैं और शत्रु से बदला लेने की बात पर सहमत हैं।

सिंहस्थ :2028 होगा सर्वश्रेष्ठ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ अब तक का सबसे भव्य सिंहस्थ होगा। इसके लिए आवश्यक कार्यों को पूरा किया जा रहा है।

प्रदेश में उद्योगों और कृषि क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के विकास के साथ ही किसानों को नए कृषि यंत्रों और कृषि अनुसंधान का लाभ दिलवाने के लिए प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। हाल ही में मंदसौर में संपन्न किसान मेला किसानों को नए कृषि उपकरणों और तकनीक की जानकारी देने की दृष्टि से उपयोगी रहा। उन्होंने बताया कि आगामी 26 मई को नरसिंहपुर में इस तरह का आयोजन होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

जाने कहाँ गए वो दिन..

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सरकार समिति भोजपुर की मार्च 2024 तिमाही की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा काव्य चौपाल का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का शुभारंभ।

rktvnews

आश्रय अभियान पटना ने “हिंसा से नाता तोड़ो,देश से नाता जोड़ो” विषयक परिचर्चा का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment