RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: दुविधा में पड़े हनुमान जी,मामला उनकी आँखें और मुकुट चोरी का।

पुजारी ने कहा थाने को दिया लिखित आवेदन,थाना अध्यक्ष ने कहा नहीं मिला कोई आवेदन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 मई।आरा जंक्शन रेलवे परिसर स्थित रेलवे डाकघर ऑफिस के सामने हनुमान मंदिर से रात्रि पहर में हनुमान जी की सोने की आंख और चांदी का मुकुट के साथ भजन संगीत चलाने के लिए रखे पेन ड्राइव की चोरी की घटना सामने आई है।उक्त घटना मंदिर के पुजारी और जीआरपी थाना अध्यक्ष के बयानों के बीच हास्यप्रद और चिंता का भी विषय बना हुआ है।उक्त चोरी के संबंध में मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर ओझा के अनुसार उन्होंने इस घटना की जानकारी 27 अप्रैल को रात्रि में ही लिखित शिकायत के रूप में आरा जीआरपी को दी थी।पुजारी ने बताया कि थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करते हुए कहा कि इसका मैसेज ऊपर तक मत पहुंचाना जो सामान चोरी हुआ है वह हम खरीद देंगे जबकि जीआरपी के थाना अध्यक्ष का कहना है कि मेरे पास कोई आवेदन नहीं आया है।यात्रियों से खचाखच भरे रेलवे स्टेशन! जीआरपी,रेलवे सुरक्षा कर्मी के होते हुए भी कथित चोरी की घटना होना यह आश्चर्य की बात है।

Related posts

पटना:पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति जताया आभार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका: छत्तीसगढ़ में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने गाड़े जीत के झंडे।

rktvnews

ब्यावरा में विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment