RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )03मई।राज्यपाल रमेन डेका ने आज किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति किशोरो में जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनेंकृडॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जन जागरूकता यात्रा को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। श्री डेका ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और दोनों चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल ने बताया कि वे वर्ष 2018 से भारत में मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित बच्चों के हित में कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर ज़िले के शासकीय अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक की तर्ज़ पर टाइप-1 डायबिटीज़ के लिए समर्पित क्लिनिक की स्थापना हो।
इस क्रम में उन्होंने 20 अप्रैल 2025 को गुजरात से अपनी जागरूकता यात्रा प्रारंभ की, जो अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अब छत्तीसगढ़ तक पहुँच चुकी है। यह अभियान कुल 12 राज्यों में संचालित किया जा रहा है।
राज्यपाल श्री डेका से मुलाक़ात के दौरान दोनों बहनों ने उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी और भविष्य में राज्यों के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार की दिशा में अपने प्रयासों को साझा किया।

Related posts

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

rktvnews

बागपत:सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किए गए कार्यक्रम आयोजित, राज्य मंत्री ने सरकार की गिनाई योजनाएं।

rktvnews

गढ़वा:डीआईजी से गढ़वा एसपी ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व ने ग्राम चंदेसरा का दौरा कर सीमांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय।

rktvnews

Leave a Comment