
RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)02 अप्रैल।25 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किये जा रहे तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) कमार दुधानी, दुमका के चार प्रतिभाशाली खिलाडी मेघा बेसरा, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू, साइमन सोरेन ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में आज मेघा बेसरा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्द्धा में रजत पदक, मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत कर दुमका के साथ झारखण्ड का नाम रौशन किया है, तथा कृष्णा पिंगवा ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मिक्स टीम इवेंट स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा, जिसमें COE के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा के मेहनत और प्रशिक्षण का अतुलनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार झारखंड आर्चरी टीम के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे, एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कल के प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।


