RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध संबंधी जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

विमुक्त कराये गये बाल श्रमिकों के पुनर्वास का नियमित करें फॉलोअप : डीएम

RKTV NEWS/छपरा (सारण )03 मई।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।
बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई हेतु गठित धावा दल को थाना के समन्वय से कारगर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिस प्रकार के प्रतिष्ठानों में या जिन क्षेत्रों में बाल श्रम से संबंधित अधिक मामले पाये जा रहे हैं, वहां नियमित रूप से छापामारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बाल श्रम से मुक्त कराए गए वैसे बच्चे, जो सारण जिला के रहने वाले हैं, उनके रिहैबिलिटेशन का नियमित रूप से फॉलो अप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बाल श्रमिकों के अधिक नियोजन वाले चिन्हित किए गए क्षेत्रों में इसके विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वैसे प्रतिष्ठान यथा ईंट भट्ठा, होटल आदि, जहां बाल श्रम के ज्यादा मामले आते हैं, उनके संचालकों के साथ बैठक कर बाल श्रम कानून की जानकारी देने को कहा गया।
बताया गया कि वर्ष 2014 से अबतक सारण जिला में 287 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। इस अवधि में 280 एफआईआर नियोजकों के विरूद्ध दर्ज कराए गए हैं। 102 बाल श्रमिकों को तत्काल सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। 113 विमुक्त बाल श्रमिकों के लिये 20 हजार रुपये राशि पुनर्वास कोष में जमा कराई गई है।पात्र 108 में से 103 बाल श्रमिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
बैठक में उपविकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्रम अधीक्षक, डीपीओ आईसीडीएस, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, सिविल कोर्ट के प्रतिनिधि, एनजीओ प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

पटना:व्यक्ति को प्रभावशाली बनाता है व्याख्यान-कौशल : अप्सरा

rktvnews

कारीगरों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए हैंडलूम को रोज़मर्रा के फैशन से जोड़ रहा ‘इंडियन पीकॉक’

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले 1,444 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग (ईसीआई) की ब्रीफिंग संपन्न हुई।

rktvnews

जिला सलाहकार समिति (PC&PNDT) की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment