RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कथक गुरु बक्शी विकास नृत्य शिरोमणि उपाधि से नवाजे गए।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के द्वारा आरा के सुविख्यात कथक नर्तक गुरु बक्शी विकास को नृत्य शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया। अवसर था अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर पटना के बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन मे आयोजित नृत्य उत्सव का। हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से गुरु विकास को यह सम्मान अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने प्रदान किया। एक प्रतिष्ठित प्राचीन साहित्यिक संस्थान द्वारा विगत 23 वर्षो से भारतीय संगीत नृत्य की सेवा एवं शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु यह संगीत जगत का यह सर्वोच्च सम्मान गुरु विकास को मिला है इससे पूर्व काशी के संगीतज्ञों द्वारा बीसवीं शताब्दी में आरा के पखावज सम्राट बाबू ललन जी के नाम से विख्यात शत्रुंजय प्रसाद सिंह को प्रदान किया गया था। गौरतलब है कि गुरु विकास ने कई नृत्य प्रतिभाओं को गढ़ा है एवं निशुल्क शिक्षा देकर उनके भविष्य का निर्माण किया है। इनके कई शिष्य एवं शिष्या बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक के पद को सुशोभित कर रहें हैं एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहें हैं । गुरु विकास पंडित बिरजू महाराज एवं विदुषी साश्वती सेन के शिष्य हैं। गुरु विकास की इस उपलब्धि पर पंडित रामप्रकाश मिश्र, पंडित विजय शंकर मिश्र, पंडित अरविंद आज़ाद, पंडित भोलानाथ मिश्र, पंडित विप्लब भट्टाचार्या, विदुषी बिमला देवी, डॉ. पल्लवी विश्वास, अविनव काशीनाथ,पंडित शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव समेत देश के जाने माने कलाकारों ने बधाई दी है।

Related posts

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद ने किया शाहपुर मे जनसंवाद।

rktvnews

भोजपुर:SDRF टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से वृद्ध को उनके परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से वेट लिफ्टर मोहम्मद कैफ ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

“स्क्रॉल संस्कृति और अंधविश्वास: तकनीक के युग में मानसिक गुलामी”

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 8 बालू तस्करों को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस,नगद राशि सहित किया गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एएनएम छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment