RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने 8 बालू तस्करों को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस,नगद राशि सहित किया गिरफ्तार।

आरा/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालुचक दियारा क्षेत्र से 8 बालू तस्करों को बङी संख्या में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस, नगद रुपया और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल और डीआईयू शाखा के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की गठित विशेष टीम ने कमालुचक दियारा मे छापामारी कर के सत्येंद्र पांडे सहित उनके गिरोह के 8 बालू तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें से चार टॉप 10 कुख्यात अपराधी की लिस्ट में शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 एस एल आर रायफल, 5 रेगुलर राइफल, 1 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 86 जिंदा कारतूस, 8 खोखा, 3 मैगजीन, 7 लाख रुपया, 1 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल बरामद किया है।

Related posts

बक्सर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

लॉमेन ने बिहार में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए मुजफ्फरपुर में अपना पहला स्‍टोर खोला।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में पशुपालन डिप्लोमा प्रशिक्षण संस्थान खोलना अब होगा आसान,मंत्रीमंडलीय उप समिति ने आवश्यक संशोधन के दिए सुझाव।

rktvnews

भोजपुर:300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment