RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:केन्द्र द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले पर युवा जदयू, भोजपुर का उत्सव मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर एवं मिठाई खिलाकर एवं सभी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर उत्सव मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं युवा जदयू जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा की देश में जातीय जनगणना का निर्णय भारत की राजनीति में सामाजिक न्याय की एक बड़ी जीत के तौर पर दर्ज किया जाएगा। जिस जातीय जनगणना की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार बिहार के विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार ने बिहार में की थी, वह अब पूरे देश की नीतियों का मार्गदर्शक बनने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार करना इस बात का प्रमाण है कि जब राजनीति जनभावनाओं से जुड़ती है, तब बदलाव अवश्य आता है।
वही मौके पर उपस्थित जदयू के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की यह केवल एक गणना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों वंचित और पिछड़े वर्गों के आस्तित्व की पहचान और अधिकारों को मान्यता देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव सह ब्रह्मपुर विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की नींव को और मजबूत करेगा और योजनाओं को ज्यादा प्रभावी, सटीक और समावेशी बनाएगा। वही युवा जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा कि इस दूरदर्शिता और साहसिक फैसले के लिए दिल से बधाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की पहल आज देश की नीतियों की दिशा बदल रही है।
वही युवा जदयू का प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बाबू अभिनाश सिंह कुशवाहा ने कहा कि।
अब वक्त है – आंकड़ों के आधार पर नीतियाँ बने, प्रतिनिधित्व का हक मिले, और हर वर्ग की आवाज़ लोकतंत्र में सुनी जाए। वही कार्यक्रम में उपस्थित युवा जनता दल यूनाइटेड भोजपुर के प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव, संजय सिंह, गिद्दिक कुशवाहा, रमेश कुशवाहा,अमरजीत यादव,राजू यादव, रिकेश कुमार, रविन्द्र कुमार,सुशील कुमार , शिवशंकर कुमार, आजाद कुमार, मुरलीमनोहर शर्मा, रविन्द्र कुमार यादव, अमित कुशवाहा, तारकेश्वर यादव,सैफ अख्तर,अनुज सिंह यादव, प्रशांत कुमार,रशीद खान,सहित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा विभाग की बाधावादी नीति से विश्वविद्यालयों में न शांति न प्रगति:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

rktvnews

नेहरू-पटेल ‘पीएम विवाद’ का सच : कैसे गढ़ी गई एक राजनीतिक मिथक की कहानी

rktvnews

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment