
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। आज एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध व्यक्ति एवं उनके परिवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिला प्रशासन ने कहा की प्रशासन का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना सहायता के न रहे। बचाव अभियान, चिकित्सा सेवाएं, राहत सामग्री वितरण तथा बाढ़ग्रस्त गांवों में नि:शुल्क नाव संचालन जैसे सभी कार्य जिला प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता एवं मानवीय संवेदना के साथ संचालित किए जा रहे हैं।
आपात स्थिति में तुरंत जिला आपात संचालन केंद्र (DEOC) से संपर्क करें।
📱 मोबाइल: 9472398730
☎️ लैंडलाइन: 06182-221233
