RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद ने किया शाहपुर मे जनसंवाद।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे आयोजित जन संवाद मे सांसद सुदामा प्रसाद, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे आरा लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद किया तथा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की आवाज और समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण करने की पहल की। जनसंवाद मे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जवइनिया मे गंगा के कटाव से विस्थापित परिवारों को शाहपुर के बिलौटी मौजा मे भूमि उपलब्ध कराया गया है लेकिन उनको नागरिक सुविधा उपलब्ध नही कराई गई है। उन्होंने कहा कि 70 विस्थापित परिवार को ही चिन्हित किया गया है जबकि दो सौ से अधिक परिवारों का घर गंगा के कटाव मे विलीन हो गया है। जवइनिया के कटाव पीड़ितों ने सांसद सुदामा प्रसाद से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा कटाव पीङित परिवारों की सूचि उपलब्ध कराई। सांसद सुदामा प्रसाद ने सीओ आनंद प्रकाश तथा बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह से जवइनिया के चिन्हित कटाव पीड़ितों के अलावा अन्य कटाव पीड़ित एवं विस्थापित परिवारों की सूची की जाँच करने एवं बनाने को कहा। उन्होंने सीओ आनन्द प्रकाश तथा बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह से जनसंवाद मे आये  मामलों का यथाशीघ्र निराकरण करने को कहा। सांसद सुदामा प्रसाद ने बिहार और उत्तरप्रदेश के भूमि विवाद मामले को लोकसभा के पटल पर रखने की बात कही। अधिकारी द्वय ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निदान तथा संबंधित वरीय अधिकारी को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कहा कि विस्थापित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने संबंधित परिवारों को पासबुक एवं आधार कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। इस जनसंवाद कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, भाकपा माले के सचिव हरेंद्र सिंह, नगर सचिव बैजू कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, उतम जी, सुरेंद्र पासवान, झक्कङ बिंद, विश्वकर्मा जी, दामोदर प्रसाद, रामायण पासवान, चितूर, शंकर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

कांतारा साहित्यिक चोरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की जमानत शर्त पर रोक लगाई

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

प्रगतिशील किसान, कृषि व्यवसायी एवं कृषि निर्यातकों का राज्य स्तरीय समम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त को : राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेन्ट बोर्ड अध्यक्ष

rktvnews

लखीसराय:गांव के विकास के लिए “जीविका आयोजित महिला संवाद” बना बेहतर मंच,महिलाएं और छात्राएं अपनी मांगों से करा रही अवगत।

rktvnews

Leave a Comment