RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिवंगत नीरज उधवानी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।

खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा।

दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)24 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढाढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार प्रातः स्व. नीरज उधवानी के मॉडल टाउन स्थित अपार्टमेंट पर पहुंच कर उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए। श्री शर्मा ने स्व. उधवानी की शोकाकुल मां के आंसू पोंछे और उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मिलकर उनको भरोसा दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार अपार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस गहरे दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध और उद्वेलित है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं घिनौनी घटना से पूरे देश में दुख और क्षोभ व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस घटना के बाद कई कठोर निर्णय लिए हैं और आगे भी कई कड़े एवं सख्त फैसले लिए जाएंगे।

Related posts

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

रंगा रंग कार्यक्रमों के बीच होली मिलन आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

भोजपुर:छात्र संघ चुनाव को लेकर वीकेएसयू के पदाधिकारियों द्वारा हुआ विचार मंथन।

rktvnews

भोजपुर:संयम,ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना संभव:प्रो. संजय कुमार

rktvnews

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment