RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 अप्रैल।भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त श्री मित्तल का स्वागत किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

डीएवी.प.स्कूल के फर्जी बैनर का इस्तेमाल करनेवालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : वी.आनंद कुमार

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की समाधि पर राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा संजय जी निर्मल व अन्य द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन।

rktvnews

राजद शिष्ट मंडल ने गुडी पंचायत मुखिया पति की हत्या पर परिजनों से मिल जताई संवेदना!तत्काल कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

rktvnews

हनुमानगढ़:युवा प्रगतिशील किसानो को अंतरराज्यीय भ्रमण हेतु जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना।

rktvnews

Leave a Comment