RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत नगर निगम छपरा अंतर्गत 184 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश।

नगर आयुक्त ने लाभुकों को सौंपी घर की प्रतीकात्मक चाभी।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)24 अप्रैल।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत आज छपरा नगर निगम अन्तर्गत कुल 184 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 की अवधि में इन लाभुकों द्वारा अपना गृह निर्माण कराया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित लाभुक को 2.5 लाख रुपये तीन किश्तों में दिया जाता है। प्रथम एवं द्वितीय किश्त में एक-एक लाख रुपये तथा तीसरे किश्त में 50 हजार रुपये का भुगतान उनके गृह निर्माण की स्थिति के आधार पर किया जाता है। नगर आयुक्त, छपरा सुनील कुमार पांडे द्वारा कुछ लाभुकों को सांकेतिक रूप से घर के चाभी की प्रतिकृति भेंट की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आज माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। इसमें छपरा नगर निगम के भी 683 लाभुक शामिल हैं।गृह निर्माण की प्रगति के आधार पर इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि का भुगतान किया जायेगा।

Related posts

वृक्षारोपण को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अगस्त 25

rktvnews

सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के ओडब्ल्यूओएल के दौरान एस एंड टी 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी फुटबॉल (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को जमुई किया गया रवाना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

CCTE को 10 CFR Part 810 लाइसेंस मिला, अमेरिका-भारत सिविल न्यूक्लियर साझेदारी को बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment