RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

समीक्षा बैठक में आयुष्मान, जननी सुरक्षा, परिवार नियोजन और पोषण अभियानों की प्रगति पर चर्चा।

लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं की सेवाएं की समाप्त, जल्द होगी नई भर्ती।

मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर स्कूलों-कॉलेजों में अनिवार्य रूप से प्रसारित हो।

पोषण अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग अनिवार्य, जर्जर आंगनवाड़ी भवन होंगे चिन्हित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 जुलाई। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्ग जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय और आंगनवाड़ी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, नगर विकास, पंचायती राज, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि “जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विभागीय लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 70 वर्ष से ऊपर के 38341 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 14650 कार्ड ही बनाए जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को गति दी जाए ताकि सभी बुजुर्गों को समय पर उत्तम उपचार मिल सके और किसी को समस्या का सामना न करना पड़े।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जून माह में 4026 प्रसव का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2183 की प्रगति हुई। खेकड़ा, छपरौली और बिनौली ब्लॉक की प्रगति अपेक्षाकृत कम रही। डीएम ने इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने और छपरौली व बिनौली में कैंटीन खोलने के संबंध में उपायुक्त स्वत रोजगार को निर्देश दिए। साथ ही, प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं को समय से सभी सूचना देने के भी निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि 45 के लक्ष्य के विरुद्ध 20 की प्रगति हुई। महिला नसबंदी में 395 के लक्ष्य के सापेक्ष 396 की उपलब्धि दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने नसबंदी के कार्य में और तेजी लाने और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सर्जन डॉ जितेंद्र यादव द्वारा नसबंदी संबंधी कार्यों के निर्वहन में रुचि न लिए जाने पर विभाग को कारवाई के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि निजी अस्पतालों में प्रसव कराने की घटनाओं एवं कार्य में लापरवाही के चलते आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की गई। इनमें सुदेश, रंजीता, बबली, इंद्रा देवी, रजनी, सुनीता एवं अन्य शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नई आशा कार्यकर्ताओं की शीघ्र भर्ती की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई व्यवधान न आए।
बैठक में टेलीमानस टेली मानसिक स्वास्थ्य सहायता नेटवर्किंग पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, सीएचसी, ब्लॉक कार्यालयों और नगरपालिकाओं में हेल्पलाइन नंबर 14416 व 1-800-891-4416 अनिवार्य रूप से लिखवाए जाएं, ताकि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग कर डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को चिन्हित करें और आवश्यकतानुसार उनके निर्माण की कार्यवाही की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध मिले। साफ-सफाई, पोषण, परिवार नियोजन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लापरवाही न हो। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ तीरथ लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, नगर विकास अधिकारी, सीडीपीओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

रायपुर : बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी।

rktvnews

भोजपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने किया पंचायत स्तर के शिविर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी लगाएगी इकाई; 200 से अधिक रोजगार होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment