RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संयम,ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना संभव:प्रो. संजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी।महाराजा कॉलेज के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर बैच 2022-24 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया l महाराजा कॉलेज के गोल्डन जुबिली हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संयम,धैर्य, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैँ l अपने ज्ञान का उपयोग देश और समाज के विकास के लिए करना आपके जीवन को सार्थक बनता है l
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. संजय कुमार, डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह, डॉ. अरबिंद कुमार सिंह, डॉ. विशाल देव तथा विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l दीप प्रज्वलन के बाद विभाग के शिक्षकों को विद्यार्थियों ने सम्मानित किया l इसके बाद स्वागत गान हुआ l डॉ. द्वीपिका सिंह ने उदबोधन करते हुए बच्चों से आगे भी कड़ी मेहनत करने पर जोड़ दिया l डॉ. अरबिंद सिंह, डॉ. विशाल देव और डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने भी बच्चों को सम्बोधित किया l
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तरह की प्रस्तुतियाँ दी गई जिसमे कविता पाठ, डांस, मिमिक्री, डायलॉग, गायन प्रमुख रहे l विभाग द्वारा सेमेस्टर- IV के विद्यार्थियों को एक – एक मेमेंटो देकर इसे यादगार बनाने का कार्य किया गया l कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सेमेस्टर -1 के अगस्त कुमार और नंदिनी ने संयुक्त रूप से किया l कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनूप कुमार के द्वारा किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत में सामजिक और पारिवारिक व्यवस्था की जड़ें मज़बूत हैं: नितिक गडकरी

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

पुर्णिया पुलिस ने अफ़ीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार!तस्कर करता है चाय की दुकान और चाय में भी मिलाता है अफ़ीम।😲

rktvnews

भोजपुर :सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में अवकाश ग्रहण पर भरत सिंह को दी गई बिदाई।

rktvnews

Leave a Comment