RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना पर स्वत संज्ञान लिया।

आयोग ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सुंदरगढ़ और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारियों से की गई कार्रवाई की माँगी रिपोर्ट।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 अप्रैल।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पर स्वत संज्ञान लिया। राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा दुमेरता तक प्रस्तावित रेलवे लाइन के निर्माण के विरोध में स्थानीय आदिवासी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। इस घटना में एक आदिवासी ग्रामीण की कथित रूप से जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मृत्यु होने के बाद हिंसक घटनाएं हुई थीं। आयोग ने इस घटना के संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सुंदरगढ़ और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक विवरण और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट माँगी है। आयोग का एक दल शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया मैनाटांड़ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

धार्मिक अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति : कोटा या सकारात्मक कार्रवाई?

rktvnews

बक्सर:जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर द्वारा वृद्धजनों के बीच कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment