RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी जोर-शोर से,आरा में 8 मई को होगा साइकिल रैली और झंडोतोलन का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अप्रैल। रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी डूनांट के जन्मदिन पर पूरे विश्व में हर्ष और उल्लास के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। दुनिया में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इन्हें याद किया जाता है। इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई में प्रतिवर्ष 8 मई को सैकड़ों स्कूली बच्चों की साइकिल रैली निकाली जाती है। जिसमें छात्र-छात्राएं नारा लगाते हुए शहर का परिभ्रमण करते हैं और पुनः रेड क्रॉस कार्यालय में आकर समापन होता है। छात्र छात्राओं को रेड क्रॉस का कैप, रेडक्रॉस का बैच और ठंडा पेय उपलब्ध कराया जाता है।कार्यक्रम को प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी झंडा दिखाकर रैली को प्रारंभ करते हैं। तत्पश्चात कार्यालय में झंडा तोलन और रेड क्रॉस अंतर्राष्ट्रीय द्वारा निर्धारित थीम पर गोष्टी होती है। इस बार का थीम है हम सभी जो कार्य करते हैं वह हृदय से आता है।
कार्यक्रम की तैयारी विजय मेहता और डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की देखरेख में चल रहा है। लगभग सभी स्कूल में रैली हेतु निमंत्रण भेज दिया गया है। रेडक्रॉस सोसायटी के सभी पदाधिकारियों को सूचना दी जा रही है। हर लोगों तक इसकी सूचना पहुंच जाए इसके लिए व्हाट्सएप का भी उपयोग किया जा रहा है।

Related posts

वीआईपी की प्रेस वार्ता! पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार पर लगाया आरोप।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष:”उतिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत “

rktvnews

गढ़वा :प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

जब राधिका को मारने आये मनु के चरणों में लहालोट होते मनुजाये।

rktvnews

मोतीहारी:ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment