
RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 अप्रैल।आईडीपीटीएस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा पटना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गंगा आरती वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस ऐतिहासिक गंगा आरती का संगीत संयोजन व निर्देशन आरा के कथक गुरु बक्शी विकास ने किया। इस आरती की संगीत अवधि, हिन्दी, संस्कृत व रशियन भाषा से सजाया गया है।
वहीं भारत की सप्त नदियों के पौराणिक, आध्यात्मिक और भौगोलिक पक्ष का दिव्य दर्शन आरती के माध्यम से दर्शकों तक सुगमता से पहुंच रहीं है। 501 एक महिलाओं के द्वारा गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन नृत्य और संगीत के साथ पहली बार बिहार की धरती पर संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण योगदान के लिये मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार ने गुरु बक्शी विकास को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरु विकास ने बताया कि गंगा अवतरण व महाआरती संरक्षक सह हरिद्वार के महान संत पायलेट बाबा की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संम्पन हुआ। गुरु विकास ने बताया आईडीपीटीआई के सचिव कैप्टन प्रवीण कुमार की परिकल्पना गन्गोत्सव को संगीत नृत्य से सजाना मां गंगा की सेवा का अवसर है। इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना पूरे बिहार प्रदेश के लिये गौरव का क्षण है।

