RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महिला कॉलेज में विश्व उपभोक्ता जागरूकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।महंत महादेवानंद महाविद्यालय में विश्व उपभोक्ता जागरूकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुप्रिया झा ने की।इस अवसर पर कालेज के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रही।
उन्होने कहा कि ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में जागरूक उपभोक्ताओं की अहम भूमिका है। ‘जागो ग्राहक जागो’ के मूलमंत्र के आत्मसात करते हुए एक उपभोक्ता के तौर पर अपने अधिकार को लेकर सजग रहे एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को बल प्रदान करे ।अर्थशास्त्र के ही डॉ. अमरेश कुमार ने कहा की विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आप भी जागरूक उपभोक्ता बनने का संकल्प ले और अपने अधिकार का उपयोग कर के समझदार उपभोक्ता बने । इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनी नारसरिया ने की और कहा की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था को आर्थिक इंजन के लिए ईंधन बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिखा ने की और कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर अपने अधिकार को समझे और सतर्क होकर कार्य करे । इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. खुशबू कुमारी
डॉ. अंजू कुमारी डॉ. शुमैला , डॉ. जुगल प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ.निवेदिता ,डॉ. शिवस्वरूप .डॉ. पूनम के उपस्थिति में छात्राओं ने भाग लिया जिसमे प्रथम पुरस्कार खुशी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अदिति, तृतीया पुरस्कार कोमल.रिया को दिया गया।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मोटेशन के लंबित हजारों मामलों पर जताई नाराजगी,विशेष शिविर लगा निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम पहली बार देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना मे अंग्रेजी शराब विनष्ट।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में “लोक माता अहिल्याबाई होलकर” विषयक गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment