RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर ने आयोजित की टिफिन बैठक!केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा।

आरा/ भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ) 02 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा एक टिफिन बैठक का आयोजन आज बड़हरा बिधान सभा के खेसरिया में आयोजित किया गया।टिफिन बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कुशवाहा ने एवं संचालन महेश पासवान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाने के साथ सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई गईं जिसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और बिचौलिए खत्म हो रहे हैं।सभा को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी एक हो कर नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं और सारे के सारे कही न कही घोटाले में संलिप्त हैं इसलिए वे जान बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं उन्होंने कहा कि देश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।पूरे देश में सड़को का जाल बिछ रहा है जिसके परिणामस्वरूप लोगों को कही भी आने जाने में सहुलियत मिल रही है। आज देश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है और लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है जिसके कारण लोग छोटे छोटे उद्योग लागकर स्वरोजगार के साथ दुसरे लोगो को रोजगार उपलब्ध करा रहें हैं। लोगों को जन-धन खाते के माध्यम से सीधे पैसे खाते में जमा हो रहे हैं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया नहीं जा सकता हरेक क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, महामंत्री पुनम कुशवाहा, मंत्री मधु मिश्रा,शालिनी सिंह, विजेता शर्मा ,शंकुतला सिंह, कांति सिंह,सुगंधा सिंह, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा , बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता,मनोज सिंह,बबली सिंह, बादशाह सिंह, सौदागर बिंद,विधायक प्रतिनिधि संजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज शिक्षक संघ आरा द्वारा वेतन को ले विरोध प्रदर्शन जारी।

rktvnews

पटना:बियाडा की साप्ताहिक संवाद श्रृंखला में उद्यमियों संग सार्थक संवाद।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ का उद्घाटन किया और गुजरात विधानसभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment