RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसानों का किया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री।

एक किसान की एक मौजा में स्थित समस्त जमीन आधार बेस्ड आईडी से होगा लिंक, एक क्लिक पर किसान किसी मौजे में स्थित अपने समस्त भूमि का देख सकेंगे रिकॉर्ड।
जिलाधिकारी ने सोनपुर में इस पायलट प्रोजेक्ट की की समीक्षा।

RKTV NEWS/सोनपुर(सारण)12 मार्च।सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। यह कार्य कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक किसान की एक यूनिक आईडी बनाकर इसे आधार के साथ लिंक किया जा रहा है। किसी भी एक मौजे में उस किसान की सारी जमीन की विवरणी को उसके यूनिक आईडी के साथ अटैच किया जा रहा है। इसके माध्यम से कोई भी किसान किसी एक मौजे में अपनी सभी जमीन की विवरणी एक क्लिक पर देख सकेंगा। अभी तक 149 किसानों की आईडी जेनरेट हो चुकी है।
जिलाधिकारी अमन समीर ने आज सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में इस पायलट प्रोजेक्ट के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
किसानों की यूनिक आईडी बनाकर उसका ई-केवाईसी कृषि विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। राजस्व विभाग के सहयोग से उस किसान के नाम की एक मौजे में स्थित सभी जमीन को उसे किसान की आईडी के साथ टैग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता को इसका नियमित रूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सोनपुर, राजस्व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करने के लिए व्यापक एकीकृत भूमि प्रबंधन प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है: राष्ट्रपति

rktvnews

बक्सर:विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: सारसिवान के देवकांत पर है ईश्वर का आशीर्वाद।

rktvnews

नृत्य एवं गायन मर्यादित होना चाहिए : जीयर स्वामी

rktvnews

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र व साथ लगते राजस्थान के जिला के अधिकारियों के साथ डीसी मोनिका गुप्ता ने की वीसी

rktvnews

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर में सुपोषण माह की गतिविधियों में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment