RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:रोहतास ने बक्सर को दो विकेट से हराया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मार्च।बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सीनियर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आज नवें मैच में बक्सर का मुकाबला रोहतास से प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की खेल मैदान पर शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी ।बक्सर की तरफ से सौरभ ने 18 रन ,अभिषेक ने 19 रन प्रकाश ने 25 रन तथा निखिल एवं अमृतेश ने 10-10 रनों का योगदान किया। रोहतास की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने सर्वाधिक 6 विकेट, अंशु ने तीन विकेट तथा सिद्धार्थ ने एक विकेट लिया।
मात्र 102 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास की टीम ने 10.4 ओवर में जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रोहतास की तरफ से समरजीत ने सर्वाधिक 33 रन, सागर ने 25 रन तथा परवेज ने 14 रन बनाए। रोहतास जिला को 103 रनों का लक्ष्य 6.5 ओवर में प्राप्त करना था तब वह रन रेट में कैमूर से ऊपर रहती लेकिन रोहतास ने शानदार प्रयास किया लेकिन फिर भी 6 पॉइंट 5 ओवर में जीत के लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकी। उसे जीत प्राप्त करने के लिए 10.4 ओवर खेलना पड़ा ।आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहतास जिला के शुभम को शानदार गेंदबाजी के लिए इरास्तुति कंपनी की तरफ से ऑब्जर्वर विशाल दास द्वारा सम्मानित किया गया । आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के दीपक एवं नीरज थे, स्कोरिंग प्रियांशु एवं मोहम्मद शाहबाज ने की । पूरे मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, पूर्व सीनियर खिलाड़ी एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
कल लीग चरण का दसवां एवं आखिरी मैच भोजपुर जिला बनाम बक्सर जिला के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की टर्फ विकेट पर होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Related posts

बिहार:भोजपुर:सिक्ख समाज की प्रभात फेरी का रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया स्वागत।

rktvnews

अद्भुत प्रजाति का उल्लू पहुंचा आजमगढ़।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात कर राज्य में बाढ़ के हालात का जायज़ा लिया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : सम्राट चौधरी सरकार के सौ दिन पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment