RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)08 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related posts

भोजपुर:मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क प्रबंधन योजना की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

rktvnews

उज्जैन में 15 और 16 जून को क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशमी से जुड़ेंगे नागरिक।

rktvnews

देवघर:जिले के मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

झारखंड: चतरा:मतदान केंद्रों के रिलोकेशन से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्क्वाड्रन लीडर प्रथमेश डी डोंगरे (35823) उड़ान (पायलट) सेवा को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment