RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वाराणसी:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नागा साध्वी ने किया “गंगा लहार “का लोकार्पण।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)08 मार्च।काशी नागरिक समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरिश्चन्द्र घाट पर नागा साध्वी के शिविर में हुए आयोजन में महिला सशक्तिकरण पर बल देते इसे समय की मांग बताया ।नागा साध्वियों के विशाल जटा जुट रखने का रहस्य भी नागा साध्वी मीरा गिरी -छतरपुर ने बताया।
इस मौके पर डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ द्वारा रचित १०८ गंगा हायकू के बहुभाषी संग्रह के पंचम संस्करण का लोकार्पण नागा संन्यासिन डॉ.शीलेश्वरी गिरी, उज्जैन और नागा साध्वी महंत दुर्गा गिरी, अमरकंटक ने किया ।इस अवसर पर हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी और उर्दू में रचे गये गंगा लहार के चुनिंदा हाइकू गीतों का पाठ भी किया गया ।”अतिशयेन/प्रदूषणाम गंगा/प्रदूष्यते”,
“गंगा लहरी/यो नो मतो मरुतो/आंतों जयेतो”,”समय चक्र/छीज रहा गंगा/हौले ही हौले”,”गंगा अधीर/पोर पोर में पीर/पातरि पीर”,”तिमिर घना/देख गंगा में लोना/रुह भी फ़ना”,”बो रही गंगा/किश्ते फ़लक में/गुहरे आँसू”,”गंगा के कांधे/बइठल बसंत/हवे अतीत “,”देत पूकार/करे तारनहार/गंगा लहार ” ।
उपस्थित लोगों में काशी नागरिक समाज के अध्यक्ष डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी,उमा गिरी, नागा संन्यासिन मीरा गिरी, साध्वी लीला गिरी, साध्वी शांति गिरी,अवधूतनी नर्मदा गिरी,राहुल शाह, कुमुद शाह,पूनम पांडेय,सत्यप्रकाश शुक्ल वैद्य दिनेश कसेरा,कंचन गुप्ता,संपत देवी, जागृति पांडेय आदि उपस्थित थे ।

Related posts

बिहार:राजकमल की पटना शाखा में किताबों पर मिल रही भारी छूट।

rktvnews

19अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्योहारों में मद्देनजर जिला स्वर्णकार संघ ने की आभूषण विक्रेताओं की सुरक्षा की मांग।

rktvnews

आईआईएसएफ 2023 के दूसरे दिन “बांस कंपोजिट” हस्तांतरण पर तकनीकी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: आरा में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

Leave a Comment