RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:शासकीय लेनदेन में आयकर कटौती के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)07 मार्च।शासकीय लेनदेन में आयकर कटौती (टीडीएस) के प्रावधानों के संबंध में इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जानकारी दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में इसके लिए एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में 6 मार्च को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित हुआ।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका कटारे ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में इंदौर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा दूसरे सत्र में इंदौर, महू, सांवेर और देपालपुर तहसील क्षेत्र के आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी जॉइंट कमिश्नर आयकर संजीव कुमार तथा डिप्टी कमिश्नर आयकर बीजू थॉमस, आयकर अधिकारी सुधीर शर्मा, आयकर निरीक्षक जयशंकर झा, सहायक आयुक्त जीएसटी श्री अखिलेश कुमार यदुवंशी आदि ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। शासकीय लेनदेन में किस तरह आयकर की सीधे कटौती, आयकर के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही जीएसटी द्वारा जीएसटी टीडीएस के नवीन प्रावधानों से अवगत कराया गया। बताया गया कि नवीन प्रावधानों के अंतर्गत जीएसटी टीडीएस के प्रत्येक माह किए गए टीडीएस पर रिटर्न जीएसटीआर- 7 जमा किया जाना अनिवार्य है। टीडीएस नहीं करने की स्थिति में भी प्रत्येक माह कि आगामी 10 तारीख के तक रिटर्न जमा किया जाना होगा। पूर्व में निल के रिटर्न होने पर टीडीएस रिटर्न जमा किया जाना अनिवार्य नहीं था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आयकर एवं वित्त सलाहकार कैलाश घाटिया, सहायक कोषालय अधिकारी मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

भोपाल:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दतिया जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों की पुणे की विरासत हाट में धूम।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन!दुनिया में अमन व शांति के लिए आतंकवाद का ख़ात्मा ज़रुरी: गोलोक बिहारी

rktvnews

बलिया के प्रख्यात साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु का नेपाल में होगा सम्मान!

rktvnews

भोजपुर:सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रेन दुर्घटना पर जताया शोक।

rktvnews

Leave a Comment