RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:शासकीय लेनदेन में आयकर कटौती के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)07 मार्च।शासकीय लेनदेन में आयकर कटौती (टीडीएस) के प्रावधानों के संबंध में इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जानकारी दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में इसके लिए एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में 6 मार्च को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित हुआ।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका कटारे ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में इंदौर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा दूसरे सत्र में इंदौर, महू, सांवेर और देपालपुर तहसील क्षेत्र के आहरण एवं संवितरण अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी जॉइंट कमिश्नर आयकर संजीव कुमार तथा डिप्टी कमिश्नर आयकर बीजू थॉमस, आयकर अधिकारी सुधीर शर्मा, आयकर निरीक्षक जयशंकर झा, सहायक आयुक्त जीएसटी श्री अखिलेश कुमार यदुवंशी आदि ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। शासकीय लेनदेन में किस तरह आयकर की सीधे कटौती, आयकर के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही जीएसटी द्वारा जीएसटी टीडीएस के नवीन प्रावधानों से अवगत कराया गया। बताया गया कि नवीन प्रावधानों के अंतर्गत जीएसटी टीडीएस के प्रत्येक माह किए गए टीडीएस पर रिटर्न जीएसटीआर- 7 जमा किया जाना अनिवार्य है। टीडीएस नहीं करने की स्थिति में भी प्रत्येक माह कि आगामी 10 तारीख के तक रिटर्न जमा किया जाना होगा। पूर्व में निल के रिटर्न होने पर टीडीएस रिटर्न जमा किया जाना अनिवार्य नहीं था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आयकर एवं वित्त सलाहकार कैलाश घाटिया, सहायक कोषालय अधिकारी मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:राजकीयकृत उच्चतर विद्यालय, बबुरा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

पेट्रोल पंप मालिक से लूट। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई फायरिंग में एक अपराधी सहित आरक्षी को लगी गोली।

rktvnews

ट्राइफेड ने मीशो, आईएफसीए और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरीडीह:बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर पीएसएस खरगडीहा में लगा शिकायत निवारण शिविर।

rktvnews

दरभंगा:+2 थलवारा हॉई स्कूल दरभंगा में महिला हिंसा उन्मूलन तथा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

शाहपुर मे एससी/एसटी का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment