RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 08 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/छपरा (सारण)07 मार्च।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 08 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 05 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 03 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

बक्सर:जिला मैस्कॉट एवं जिला स्वीप प्रतीक का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर : छत्तीसगढ़ मे तैनात सीआरपीएफ हवलदार की हार्ट अटैक से मौत।

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में लोक संभाषण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : हमें अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेज कर रखना होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment