RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नए सिरे से तैयार होगा अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025,आंदोलनों को किया गया स्थगित: विद्या निवास सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता कानून 1961 के प्रस्तावित संशोधन पर देश भर में उठे विरोध के फलस्वरूप उक्त संशोधन पर केंद्र सरकार द्वारा नए सिरे से विचार करने की घोषणा पर जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने अपने आगामी विरोध प्रदर्शन को स्थगित भी कर दिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आरा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बताया कि वकील संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में जिला बार एसोसिएशन आरा भोजपुर के सभी अधिवक्ताओं ने जो आन्दोलन व प्रर्दशन किया उससे देश के सभी विद्वान अधिवक्ताओं की जीत हुई है।भारत सरकार के विधि मंत्रालय ने दिनांक 22/02/2025 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को कहा है कि संशोधित अधिवक्ता विधेयक नये सिरे से तैयार होगा मंत्रालय ने यह भी कहा कि फीड बैक पर मसौदा विधेयक संशोधित रूप में हितधारकों के साथ नये सिरे से तैयार किया जायगा।इसलिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मनन कुमार मिश्रा ने क़ानूनी पेशेवरों से हड़ताल से दूर रहने का अनुरोध किया है काउंसिल के अध्यक्ष ने मंत्रालय के इस कदम के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुरोध पर जिला बार एसोसिएशन आरा भोजपुर में 24/02 /2025 होने वाली भोजपुर के अधिवक्ताओं के प्रस्तावित आमसभा को स्थगित किया है आगे बार काउंसिल ऑफ इंडिया, एवं बिहार बार कौंसिल के दिशा निर्देश पर आन्दोलन या प्रर्दशन किया जाएगा। विद्या निवास सिंह ने जिला बार एसोसिएशन आरा भोजपुर के सभी अधिवक्ता को बहुमूल्य समय निकाल कर प्रर्दशन में शामिल होने एवं चट्टानी एकता के बल पर केन्द्र सरकार को पुनः नये सिरे से उचित संशोधन करने की घोषणा हेतु विवश करने पर आभार प्रकट किया है।

Related posts

भोजपुर : लाइव प्रसारण के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:वीर शहीदों की शहादत को नमन कर विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त।

rktvnews

भोजपुर:पुराना पेंशन स्कीम लागू करने को निकाली गई बाइक रैली, की गई सभा।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

rktvnews

Leave a Comment