RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा महाविद्यालय, आरा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वेबिनार आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08अप्रैल।महाराजा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 07अप्रैल को एक वेबीनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. आभा सिंह ने की। प्राचार्या ने अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा छात्र छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने को कहा। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न गतिविधियों को अपनाते समय किसी अच्छे जानकार का सुझाव लेने की आवश्यकता है। 80 प्रतिशत रोग गलत खानपान से होता है। नियमित सुबह की सैर व व्यायाम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो डॉ. राजीव कुमार ने विभिन्न स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने की बात कही तथा उसमें स्वयंसेवकों का देश- विदेश में भागीदारी होने पर भी बल दिया ।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नियाज हुसैन ने शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों का वर्णन करते हुए उनके निदान हेतु कुछ सुझाव छात्रों के समक्ष रखे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नवीन सुथार तथा डॉ रवि कुमार उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टरों ने विभिन्न प्रकार के रोगों के कारण तथा उनका निदान के लिए बहुत प्रकार की सुझावों को ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से रखा तथा छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रकार के उपायों को भी साझा किया।
धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विभा वर्मा ने किया और उन्होंने अपने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के अंतर्संबंध के बारे में भी बताया तथा उनका अनुसरण करने का उपदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अभिषेक कुमार और समीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर स्नेह सोनी, नितीश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, पूजा कुमारी, नेहा तिवारी, अंजलि तिवारी, अंजली कुमारी, गोविंद कुमार, शिवानी कुमारी सुषमा कुमारी आदि स्वयंसेवक जुड़े रहे।

Related posts

भोजपुर:सब जुनियर,जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय पेयर गो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

संघ-भाजपा सीजन-2 से शुरू हुआ लड़खड़ाता मोदी 3.0

rktvnews

लोकतंत्र को मजबूत रखने में पत्रकारों की भूमिका अहम -मुख्यमंत्री

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक (आउटरीच सत्र) के लिए इटली के रेजियो कैलाब्रिया की यात्रा करेंगे।

rktvnews

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment