RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहल।

थाना प्रभारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा नजदीकी सरकारी स्कूलों में भ्रमण।

संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)20 फ़रवरी।पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर Know Your Police प्रोग्राम के तहत 19 फ़रवरी को जीवधारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, धनगढ़ा, बनियापुर के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उन्हें अवगत कराया। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेस्क, डायल 112 के द्वारा महिलाओं के यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे में समझाया गया कि कैसे वो लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनायें जैसे घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना, छेड़-छाड़ इत्यादि के संबंध में सहायता हेतू नारी सशक्तिकरण को समर्पित, सारण पुलिस की खास पहल आवाज दो कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को बताया गया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में दिए संदेशों से रूबरू कराया गया। सभी छात्रों के द्वारा आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उनका मनोबल बनाए रखने के लिए क्विज आयोजन कर उनकी ड्रीम शेपिंग करा कर उन्हे पुरस्कृत भी किया गया।

पुरस्कृत बच्चों की सूची

1. ऋषिका कुमारी, 2. ज्योति कुमारी, 3. अनुकूल कुमार, 4. श्रुति कुमारी, 5. आदिति शर्मा, 6. राधा कुमारी, 7. नितेश कुमार, 8. प्रिंस कुमार, 9. अरमान अंसारी, 10. रवि कुमार, 11. संजीव कुमार ।

Related posts

ये बुलडोजर (अ) न्याय ऐसे कैसे रुकेगा?

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: दक्षिण एकौना और गड़हनी की टीमें बनी विजेता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rktvnews

पटना:उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर आयोजित शारदीय नवरात्र के महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment