RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

चतरा/झारखण्ड 17 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार कल्याण पदाधिकारी विजय दास द्वारा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।

*मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवेदन की बारी बारी से जांच की गई। जिसमे अनुसूचित जाति के 33 अनुसूचित जनजाति के 14 तथा पिछड़ी जाति के 141 लाभुकों का भुगतान करने हेतु स्वीकृति दी गई।

*प्री मैट्रिक छात्रवृति*

प्री मैट्रिक छात्रवृति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर कुल 93680 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन अपलोड किया गया है। आज की बैठक में 69798 का डेटा डीएनओ लेवल से सत्यापित कर कमिटी के समक्ष रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए भुगतान करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

डेजर्ट हंट-2025 अभ्‍यास।

rktvnews

रायपुर : हमें अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेज कर रखना होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

जनसंख्या असंतुलन, संस्कारों के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान।

rktvnews

व्यंग्य : अगला महाकुंभ जरूर नहाएंगे🤪

rktvnews

खुसरूपुर(पटना) की शर्मनाक घटना के खिलाफ माले और ऐपवा ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment