RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 मार्च।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में देवघर अंचल, जिला नियोजन, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

Related posts

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा प्रखंड में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला, बाढ़ राहत नादारद- क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर पीयूष समारिया राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 45 वी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment