RK TV News
खबरें
Breaking News

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री ने ली महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )23 जून। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंंत्री भूपेंद्र यादव ने सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री श्री यादव ने अलवर में सुचारू पेयजल आपूर्ति, सरिस्का अभयारण्य, भिवाडी में जलभराव की समस्या एवं अलवर जिले के समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग विकास कार्यों एवं समस्याओं के निदान हेतु रोडमैप तैयार करे। उन्होंने अलवर शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर जलदाय विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि अलवर शहर की पेयजल आपूर्ति नगर विकास न्यास के परिक्षेत्रों के आधार पर कार्य योजना तैयार करे जिसमें घरेलू पेयजल के साथ-साथ संस्थागत जल व्यवस्था को भी समाहित किया जावे। इसी प्रकार उन्होंने अलवर जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था व जल संरक्षण एवं भूजल रिचार्ज आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरिस्का अभयारण्य के समग्र विकास पर वन विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेकर निर्देश दिये कि सरिस्का अभ्यारण्य के विकास व संरक्षण आदि से जुड़े प्रत्येक पहलू पर कार्य योजना बनाएं। उन्होंने भिवाड़ी में जल भराव समस्या के निराकरण के संबंध में उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी, रीको, डीआईसी, प्रदूषण मंडल व संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लेकर समन्वित कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के विकास कार्यों व आमजन की समस्याओं के निराकरण के संबंध संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अलवर जिले के समग्र विकास एवं समस्याओं के निदान हेतु नियमित तौर पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएगी।
बैठक में ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार,सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:पुराने गोवर्धन पहाड़ कृष्ण भगवान के मंदिर का नए रूप से जीणोद्धार कर की गई प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

हनुमानगढ़:किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कराने के लिए करें जागरूक,बीज और उवर्रक विक्रेता दुकानों का करें औचक निरीक्षण : कलेक्टर,काना राम

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment