RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:प्रो एस के मिश्रा की जयंती पर स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह में बोले मुख्य अतिथि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 फ़रवरी। रविवार को महान गणितज्ञ प्रोफेसर एस के मिश्रा की 81 वीं जयंती महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में धूमधाम से आयोजित हुआ।इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मेदांता अस्पताल पटना के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगाया गया जिसमें 117 कालेज परिवार के लोगों की जांच हुई।आयोजन एसके मिश्रा फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रो एस के मिश्रा के मिश्रा के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के बाद एस के मिश्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों,नवनियुक्त आचार्यो का स्वागत,अंग वस्त्र,मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रो सिंह ने महान गणितज्ञ के जीवन वृत्त,उनकी उपलब्धियों और जनपद में किये गये शैक्षणिक गतिविधियों की विशेष चर्चा की। इनके विचारों व योगदान से पूरा जनपद लाभान्वित हो रहा है।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी मा.जीवन कुमार ने कहा की प्रो एसके मिश्रा की विद्वता,अध्यापन की कला से अनेक लोगों ने ख्यातिप्राप्त की, दुसरे प्रदेशों में सेवा देकर कालेज से लेकर जनपद की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। इन्होंने बताया की शिक्षक ही एक ऐसा पद हैं जो बराबर अपने शिष्यों को आगे बढ़ाने, योग्य बनाने केलिए सदैव प्रयत्नशील रहता है।श्री कुमार ने कहा की शिक्षक न कभी मरता है न कभी रिटायर होता है बल्कि उसके शिक्षा और संदेश को उसके शिष्य सदियों सदियों तक पहुंचाते रहते है।श्री कुमार ने अपने फंड से अध्धयन कक्ष बनाने की बात कही।कार्यक्रम के सह प्रायोजक वास्तु विहार बक्सर के प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश जी ने बताया कि कंपनी जल्द ही प्रोएसके मिश्रा के नाम पर सबके सहयोग से सोसाइटी व टाउनशिप बनायेगी।
विशिष्ट अतिथि न्यायिक पदाधिकारी वेद प्रकाश जी ने बताया कि हमे तो मिलने का सौभाग्य नहीं मिल सका पर उनके आदर्शों को आत्मसात कर जीवन को सफल बना सकते हैं।पूर्व छात्र रामेश्वर नाथ मिश्र विहान जी ने कविता के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी
वहीं डॉ राजेश मिश्र सह भाजपा नेता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अकारण दवा खाने से बचने का अनुरोध किया।मेदांता पटना के डॉ राहुल स्वास्थ्य जांच करते हुए लोगों को जागरुक भी करते दिखे।
धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रसुंजय कुमार सिन्हा और मंच संचालन प्रो. बीरेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम में नंद कुमार तिवारी, अजय तिवारी, शम्भु लाल जी, शिवचंद्र सिंह जी प्रो रासबिहारी जी प्रो स्वेत प्रकाश प्रो राकेश तिवारी,भरत प्रो रवि प्रभात प्रो श्वेता प्रो सैकत देबनाथ , दीपक, दया शंकर तिवारी, कन्हैया प्रसाद, अंजू मैडम, सरिता कुमारी, रंजु मैडम, शांति, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मैसूर और धनबाद में हुई दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

अमित शाह की रैली में भोजपुर जिला से हजारो कार्यकताओ और समर्थकों का हुजूम पहुंचेगा पाली:भाजपा भोजपुर

rktvnews

अंशुल गर्ग और जैकलिन फर्नांडीज ‘यिम्मी यिम्मी’ गाने के लिए आए एक साथ – टीज़र हुआ रिलीज़।

rktvnews

25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी दक्ष विधालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

खूब रोता मन..! : डा सुनीता सिंह “सुधा “

rktvnews

Leave a Comment