RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

चेन्नई/09 जनवरी।केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक के योगदान को महत्व दे रहे हैं।
चेन्नई में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को स्‍वयं भी विकसित होना होगा और उसे वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बनने की भारत की यात्रा का भी हिस्सा बनना होगा।
महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं और उन गरीबों एवं वंचितों के हितों के लिए काम कर रहे हैं, जिनके जीवन में देश की आजादी के 75 साल बाद भी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की आधारशिला रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार देश के लोगों को एक-दूसरे के नजदीक लाने के लिए कई पहलों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम, सौराष्ट्र तमिल संगम विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समझने में सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदम हैं।
श्री गोयल ने कहा कि तमिलनाडु में विकसित भारत संकल्प यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्‍होंने लोगों से केंद्र द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस यात्रा के एक हिस्से के रूप में आयोजित शिविरों में स्‍वयं को पंजीकृत कराने की अपील की।
तमिलनाडु में लागू की गई योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 3.5 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, जन धन योजना के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली के तहत 1.5 करोड़ लोगों को लाया गया है, हर घर जल के तहत एक करोड़ से अधिक परिवार को पानी का कनेक्शन मिला है, आयुष्मान भारत योजना के तहत 51 लाख लोगों का नामांकन हुआ है, जबकि उज्‍ज्‍वला योजना से 40 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवाज योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जन औषधि केंद्र सहित 17 योजनाएं प्रधानमंत्री की गारंटी के साथ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार की कल्याण उपायों का हिस्सा बनने के पात्र हैं, उन्हें उनके द्वार पर ही ये लाभ प्राप्‍त होंगे।

Related posts

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बन रहा अपना (दल) एस का मजबूत संगठन।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश के राज्यों की संस्कृति ,परंपरा और हस्तशिल्प का अद्भुत प्रदर्शन।

rktvnews

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने की बैठक।

rktvnews

“मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

rktvnews

Leave a Comment