RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बक्सर:आचार्य धर्मेन्द्र के नेतृत्व में चल रहा है भागवत यज्ञ।

ब्रहमपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 फ़रवरी। श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ के द्वितीय दिवस भारत के प्रसिद्ध तपस्वी श्री जीयरस्वामी जी महाराज के कृपा पात्र ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज (पूर्व कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय )ने कहा कि भगवान का अवतार विविध कारणों से होता हैं।मुख्य अवतार का कारण भक्तों पर कृपा करना ही है। दुष्टों,अनाचारी, अत्याचारी का अन्त तो वे संकल्प मात्र से कर सकते हैं।यह कहते हुए आचार्य जी ने 24 अवतारों की रहस्यमयी कथा कहीं। भगवान के २४ अवतारों क्रमशः सनक, सनंदन ,सनातन, कुमार,देवर्षि नारद, नर नारायण, कपिल, दातात्रेय ,यज्ञ नारायण, ऋषभदेव , पृथू, मत्स्य, कश्यप, धनवंतरी , मोहिनी , नरसिंह, वामन ,परशुराम , वेदव्यास , श्री राम ,बलराम श्री कृष्ण, बुद्ध , कलकी , हयग्रीव नारायण अवतार की कथा संक्षिप्त में सुनाई । आचार्य जी ने श्री राम, श्री कृष्णा की अवतार की चर्चा करते हुए दोनों अवतारों की तुलनात्मक व्याख्या करते हुए कहा कि रामावतार और श्री कृष्णावतार दोनों ही भक्तों के कल्याण के लिए, गौ,विप्र,संत,की रक्षा के लिए हुआ ।

श्री रामावतार और श्री कृष्णावतार 12:00 बजे हुआ, लेकिन अंतर यह कि राम जी दिन के 12:00 बजे आए और श्री कृष्णा रात के 12:00 बजे प्रकट हुए।एक और बात है राम जी शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को आए और श्री कृष्णजी कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि को प्रकट हुए।तीसरी बात है श्री कृष्णा मथुरा की जेल में प्रकट हुए जबकि श्री राम श्रीअयोध्या के राजमहल में प्रकट हुए ।चौथी बात यह हैकि इतना अंतर होने पर भी दोनों में यह समानता है कि दोनों ही श्याम है सुंदर है। इसलिए दोनों का नाम श्याम सुंदर है ।पांचवीं बात है कि दोनों ही धर है ,फिर भी अंतर है कि श्री राम धनुर्धर है और श्री कृष्णा मुरलीधर है । छाठवीं बात है कि दोनों ही चरवाहें है, रामजी बंदरों की चरवाही करते और श्री कृष्णजी गायों की चरवाही करते । सातवीं बात यह है कि दोनों ही बिहारी है पक्के बिहारी है,अंतर इतना ही है कि एक अवधबिहारी लाल है तो दूसरे बांकेबिहारी लाल है। महत्वपूर्ण तथ्य है की श्री राम और श्री कृष्णा दोनों ही भक्त वत्सल है ।आचार्य जी ने दोनों अवतारों का तुलना करते हुए कहा कि इसी क्रम में दत्तात्रेय की अवतार की चर्चा करते हुए अनसूया के साथ ही साथ अन्य पतिव्रता स्त्रियों की कथा को सुनाया । परमात्मा नारायण की विविध अवतारों की चर्चा करते हुए जल में, थल में अवतार की कथा विस्तार से सुनते हुए मत्स्य , कछप,वराह , नरसिंह, परशुराम ,अवतार की भी कथा भावपूर्ण ढंग से सुनाते हुए भगवान के विभिन्न अवतारों की रहस्य का उद्घाटन करते हुए कहा की भगवान के अवतार के कोई एक कारण नहीं होता बल्कि भगवान केअवतार उनकी करुणा के कारण होता है। श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में दूर दूर के गांव के स्त्री पुरुष आ रहे हैं। संत जोखन जी महाराज और रामविलास जी महाराज अपने दर्शन से भक्तो को आह्लादित कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मोहन तिवारी , सौरभ कुमार,सुदर्शन शर्मा, रामजी यादव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, मुन्ना जी,सुमन जी ,अथर्व, सूरज आदि भक्तों की टोली सक्रिय हैं।

Related posts

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री देश वासियों को 2047 तक विकसित बनाने के लिये किया संवाद।

rktvnews

वायनाड का जीवन संघर्ष : बृंदा करात

rktvnews

आईपीएस कैडर प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो,जगदीशपुर और आरा मे विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सारण:शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक के पद की परीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment