RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

RKTV NEWS/ हाजीपुर ( वैशाली)16 फ़रवरी।विशाल हाजीपुर के हथसारगंजके रहने वाले हैं। इन्होंने 15 जनवरी, 2025 को आईएएस के लिए यूपीएससी का इंटरव्यू दिया है। इन्हें यूपीएससी से ईमेल से सूचना मिली कि इन्होंने राजस्व पदाधिकारी द्वारा निर्गत जो ओबीसी सर्टिफिकेट इंटरव्यू में पेश किया है, उसकी वैधता के लिए एसडीएम का काउंटरसाइन जरूरी है।
विशाल समाहरणालय परिसर में अवस्थित अनुमंडल कार्यालय, हाजीपुर में कल कई घंटे से चक्कर लगा रहे थे। परेशान थे। जब काम बनते नहीं दिखा, तो ये एक आवेदन लेकर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा से मिले। उसके बाद जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को बुलाकर हाथों-हाथ ओबीसी प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया और विशाल को एक घंटे के अंदर ओबीसी प्रमाण पत्र मिल गया।
प्रमाणपत्र मिलने के बाद विशाल ने इसके लिए जिला पदाधिकारी के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।
जिला पदाधिकारी ने विशाल को यूपीएससी में अंतिम रूप से चयनित होने की शुभकामनाएं भी दी है।

Related posts

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल रहेंगे प्रतिनियुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जून 26

rktvnews

जयपुर को मिली नई सौगात! गांधीजी की अमूल्य विरासत को संरक्षित करती ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment