RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर किया समीक्षा बैठक।

चतरा/झारखण्ड 16 नवंबर।समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी, अशोका परियोजना, आम्रपाली परियोजना, मगध परियोजना एवं पुर्णाडीह परियोजना, सर्वश्र सी0सी0एल0 द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है
जिसमें प्रतिवेदित है कि परियोजनान्तर्गत सडक एवं रेल मार्ग से कोयला का परिवहन में शत-प्रतिशत ई-परिवहन चालान
का उपयोग किया जाता है।अवैध कोयला चोरी के मामले में आम्रपाली परियोजन के सुरक्षा प्रहरी के द्वारा टण्डवा थानान्तर्गत तीन वाहनो के विरूद्ध तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसके अलावे परियोजनाओं में सीसीटीवी का अधिष्ठापान,काटाघारों का समय समय पर जांच एवं अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राजस्व संग्रहण की समीक्षा।

उपायुक्त ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया कि राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।

अंचल की समीक्षा

अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार समेत परियोजनाओं के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

rktvnews

भोजपुर: मंडल कारा के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम और एसपी।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व विद्युत प्रथम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment