RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचआरसी ने झारखंड के हजारीबाग स्थित एक आवासीय विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने के कारण 5 वर्षीय छात्र की मौत हो जाने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 अक्टूबर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने झारखंड के हजारीबाग जिले के एक आवासीय विद्यालय में 24 सितंबर, 2025 को एक 5 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर शिक्षक की बेतहाशा पिटाई के दौरान लगी चोटों से मौत हो जाने से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, मृतक बच्चे के भाई ने बताया कि उसके भाई के खाना खाने से इनकार करने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई की। दिवंगत बच्‍चे का भाई भी उसी स्कूल का छात्र है।
आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और हज़ारीबाग के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
25 सितम्बर 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, उल्‍लंघनकर्ता शिक्षक और स्कूल प्रबंधक फरार हैं।

Related posts

पटना:कविता ही महायुद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया का मार्ग-दर्शन करेगी : प्रो राम वचन राय

rktvnews

छठ पूजा में क्यों गाये जाते है छठी मइया के गीत? पर केंद्रित “भुनेश्वर भास्कर” का भोजपुरी में आलेख।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज ने युवाओं के लिए रोजगार का एक वृहद द्वार खोला है : सदर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर : 75 लाख महिलाओं के खाते मे भेजे गये 10-10 हजार रुपये।

rktvnews

भोजपुर:6माह के बाद बच्चों को मां का दूध के साथ बाहरी आहार जरूरी:एसीएमओ डा केएन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment