RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया के विस्थापितों से मिले विधायक राहुल तिवारी।

जवइनिया मे विस्थापित लोगों से बात करते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अक्टूबर। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के विस्थापितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनके दुख दर्द के सहभागी बने। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए पदाधिकारी से बात की। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने एसडीओ जगदीशपुर, संजीत कुमार से जवइनिया में विस्थापित हुए लोगों के संबंध में जानकारी ली। एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि जवइनिया के विस्थापित परिवारों को जमीन और उस पर मकान बनाकर साथ-साथ दिया जायेगा। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि जमीन और उस पर मकान बनाकर दोनों साथ-साथ देने मे समय लगेगा। उन्होंने एसडीओ से विस्थापितों को पहले जमीन मुहैया कराने को कहा ताकि लोग उस पर शेड अथवा प्लास्टिक डालकर या झोपड़ी लगाकर गुजर बसर कर सकें। उन्होंने कहा कि मकान बनाने की प्रक्रिया लम्बी है जिसमे समय लगेगा। तत्काल जमीन उपलब्ध हो जाने पर लोगों को राहत मिलेगी। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि अगर यथाशीघ्र लोगों को जमीन मुहैया नहीं कराया गया तो दशहरा के बाद आरा-बक्सर एन एच को बिहिया चौरस्ता के पास जाम किया जायेगा। विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने के संबंध में इस संवाददाता द्वारा पूछने पर अंचलाधिकारी शम्मा परवीन ने कहा कि सरकारी जमीन को चिन्हित कराया जा रहा है और इसके बाद विस्थापितों के बीच आवंटित किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:विनम्रता फाउंडेशन द्वारा स्टेशन परिसर में जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरित।

rktvnews

वोटर लिस्ट में बढ़ती महिलाएं संसद में कब बढ़ेगी? : डॉ प्रियंका सौरभ

rktvnews

शहरों और नगरवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य का रोडमेप तैयार करें:राष्ट्रपति

rktvnews

अरावली : संतुष्ट होने की कोई गुंजाइश नहीं।

rktvnews

सोनपुर मेला: आपदा प्रबंधन जागरूकता के लिए विविध गतिविधियाँ जारी।

rktvnews

आरा जंक्शन रेलफैन क्लब की वार्षिक बैठक, रेलफैनिंग को बनाया जायेगा पॉपुलर।

rktvnews

Leave a Comment