RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री ने एनआईएस पटियाला का दौरा किया और पेरिस ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाया।

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की तैयारी में हमारे एथलीटों को हरसंभव सहयोग मिला है: डॉ. मांडविया

RKTVNEWS/नई दिल्ली 29 जून।केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान का दौरा किया और ओलंपिक जाने वाली एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू, भाला फेंक खिलाड़ी अनु रानी और शॉट पुटर आभा खटुआ से मुलाकात की तथा खिलाडि़यों की मूलभूत सुविधाओं वाले नए बुनियादी ढांचे की प्रगति का निरीक्षण किया।
डॉ. मांडविया ने कहा, “मीराबाई, अन्नू रानी और आभा के साथ मेरी बातचीत से मुझे विश्वास हो गया है कि हमारे एथलीटों को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की तैयारी में हर संभव सहयोग मिला है।”
मीराबाई चानू ने युवा कार्य और खेल मंत्रालय से मिले अपार सहयोग पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से अमेरिका के सेंट लुई से विश्व प्रसिद्ध खेल वैज्ञानिक डॉ. आरोन होर्शिग की सेवाएं प्राप्त करने में, जबकि अन्नू रानी ने यूरोपीय केन्द्रों में लंबे समय तक प्रशिक्षण लेने में सक्षम होने के बारे में उत्साहपूर्वक बात की।
डॉ. मांडविया ने यहां राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र में नामांकित अन्य एथलीटों और कुछ प्रमुख कोचों से भी बातचीत की। उन्होंने उनसे प्रतिस्पर्धी खेल से ड्रॉप-आउट दरों को कम करने के लिए सुझाव मांगे। उन्‍होंने कहा, “आपको आवश्यक सहयोग मिल रहा है। हालांकि, जिन लोगों ने आपके साथ शुरुआत की, लेकिन पदक नहीं जीत पाए, उनमें से कई पीछे रह गए। हम उनके लिए क्या कर सकते हैं?”
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की खेलों के समग्र विकास की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए सरकार जमीनी स्तर की प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बढ़ावा देने को प्रोत्साहित करेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने एनएसएनआईएस की भी समीक्षा की और विभिन्न खेल मैदानों, खेल विज्ञान सुविधाओं और नई बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों का दौरा किया। वह खेल विज्ञान के उच्च प्रदर्शन केन्द्र और रसोई और भोजन कक्ष की प्रगति से भी प्रसन्न थे।
डॉ. मांडविया ने कहा, “मैं भारतीय खेलों के पारंपरिक घर, पवित्र एनआईएस में आकर प्रसन्न हूं। यह न केवल गुणवत्ता वाले कोच तैयार करने का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है, जो जमीनी स्तर पर बदलाव ला सकते हैं, बल्कि यहां बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं भी हैं। हमारे कुछ एथलीट जिन्होंने दुनिया भर के अन्य केन्द्रों में प्रशिक्षण लिया है, उनका मानना है कि एनआईएस की तुलना सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से की जा सकती है।”
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पंचकूला रवाना हो गए, जहां उन्हें ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण करना था।

Related posts

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

गंगोत्सव के मंच पर “राजा महाराजा” सम्मेलन में घरानेदार कलाओं की खुश्बू

rktvnews

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान के निर्देशानुसार आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बिहार:34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स के दूसरे दिन 25 पदक के साथ बिहार की झोली में अब तक 56 पदक।

rktvnews

Leave a Comment