RK TV News
खबरें
Breaking News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने के – कार्ड के लाभ पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग का किया आह्वान।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,08 फ़रवरी।पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ब्यान जारी कर के – कार्ड के महत्वों पर प्रकाश डाल कायस्थों को अप्लाई करने हेतु आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि यह कायस्थ कार्ड कायस्थों के लिए ऐसी नेक कार्ड है जिसके अनेकानेक फायदे हैं और इसके लिए कायस्थों को महासभा द्वारा जारी फॉर्म को लिंक के माध्यम से भरनी होगी और डाउनलोड कर स्वतः के – कार्ड को प्राप्त करनी होगी।
ये के – कार्ड कायस्थों के सहायतार्थ मौनी अमावस्या के दिन दिनांक 29 जनवरी 2025 को श्री चित्रगुप्त भगवन् की स्मृति में जारी की गई है जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कायस्थों को उनकी समस्याओं से निजात दिलायेगी और उनके उत्थान में मील की पत्थर साबित होगी । इसलिये मेरी समझ से ये कार्ड भविष्य में वरदान साबित होगी।
इस के – कार्ड, कार्ड होल्डर के फायदों के अंतर्गत इस कार्ड की टाइ – अप कई ब्लड बैंकों से हो चुकी है और चूकी के – कार्ड, कार्ड होल्डर के सम्बंध जुड़े सभी सदस्यों से रहेगी इसलिये कायस्थ मरीजों को ब्लड की उपलब्धता 6 से 18 घंटे के बीच या अविलंब होगी।
के – कार्ड के संबंध जल्द ही बीमा कंपनियों से होगी जिससे कायस्थों को ग्रुप बीमा के स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त होगी।
के – कार्ड के संबंध कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों से हो चुकी और कईयों से सम्बंध स्थापित करने की कोशिश जारी है जहां के – कार्ड होल्डर को 10 से 50 प्रतिशत की छूट हासिल होगी।
के – कार्ड के सम्बंध कई होटलों या लॉजों, धर्मशालाओं से हो चुकी है और कईयों से सम्बंध बनाने की कोशिश जारी है जहां रियायत दर पर ठहराव की व्यवस्था होगी।

पूर्व आइ आर एस प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव

के – कार्ड के सम्बंध एयरलाइन्स टिकट बुकिंग के एजेंसी से है और कई एजेंसियों से बातचीत जारी है जहां 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक टिकट में छूट हासिल होगी और ग्रुप बुकिंग पर ये प्रतिशत बढ़ भी सकती है।
पर्यटन या तीर्थाटन हेतु के – कार्ड होल्डर को अयोध्या, प्रयागराज, श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन, मथुरा, श्री चित्रगुप्त के चारो धाम, सनातनियों के चारो धाम में ठहरने की व्यवस्था सशुल्क रियायती दर पर या नहीं शुल्क प्राप्त होगी।
के – कार्ड कायस्थ बच्चों के रोजगार उपलब्धता में उपयोगी साबित होगी और इसके लिए कायस्थों के जॉब पोर्टल की लॉन्चिंग जल्द ही होगी।
के – कार्ड होल्डर को कायस्थों के बच्चों के वैवाहिक समस्या के समाधान हेतु अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर तीन वेब साइट के साथ एक ऐप्प भी उपलब्ध करा चुकी है तथा साल में एक बार सामुहिक विवाह के आयोजन हेतु प्रयत्न करेगी और निर्धन कायस्थ बेटियों के लिए दहेज मुक्त विवाह संपन्न करायेगी।
के – कार्ड के माध्यम से अन्तर्जातीय और अन्तरधार्मिक विवाहों पर रोक लगेगी और इसके लिए काउंसलिंग सेंटर की स्थापना होगी और धरातल पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से परिजनों के साथ नवयुवक – नव युवतियों को समझाने का कार्य करेगी।
के – कार्ड होल्डर को निशुल्क /सशुल्क रियायती दर पर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी और कायस्थ मरीजों को कम दर पर दवाईयां उपलब्ध करायी जायेगी।
के – कार्ड देश – विदेश के 40 करोड़ कायस्थों को जोड़ने का कार्य करेगी।
के – कार्ड कायस्थों को समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों जैसे दहेज प्रथा, खर्चीली शादी से निजात दिलाने का कार्य करेगी।
आगे डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि ये कार्ड कायस्थ लोंगो के लिए सोने पे सुहागा वाली साबित इस तरह से होगी कि जो स्वयं सक्षम हैं उन्हें केवल मॉरल सपोर्ट और कायस्थों के सशरीर उपस्तिथ होने से बल मिलती है, के – कार्ड होल्डर के बीच आपस में ताल मेल होने से जहां भी कायस्थ एक दूसरे को मदद की आवश्यकता होगी वहां पांच कायस्थ तन – मन – धन से सामर्थ्य के अनुसार सेवायें देंगे जिससे कायस्थों में एकता परिलक्षित होगी और एकता से ही सभी समस्याओं से समाधान निकलती है इसलिये सभी कायस्थ निम्न लिंक पर जाकर या टाइप कर अप्लाई अवश्य करें।
Referral लिंक :
https://akhilbhartiyakayasthamahasabha.com/join.html?session

Related posts

भोजपुर के बिहिया थाने ने भारी मात्रा में शराब सहित एक ऑल्टो को किया जब्त।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का किया उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर लगाई प्रदर्शनी, आयोजित हुई कार्यशाला।

rktvnews

2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET अनिवार्यता से छूट दे सरकार : सुदामा प्रसाद

rktvnews

PK ने नीतीश पर किया बड़ा हमला, बोले – नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं है, अगर वे स्वस्थ हैं तो मुझ पर मानहानि का केस करें और कोर्ट में साबित करें कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

rktvnews

Leave a Comment