RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर लगाई प्रदर्शनी, आयोजित हुई कार्यशाला।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 नवम्बर। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर से मनाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाडा के तहत शुक्रवार को जयपुर जिला परिषद सभागार में स्कूली छात्राओं हेतु कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख  रमा देवी चोपड़ा ने की। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा तथा करीब 125 बालिकाएं व संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर दो दिवसीय प्रदर्शनी शुक्रवार को जिला परिषद् सभागार में शुरू हुई। जिला प्रमुख ने इसका उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न पेनल्स के माध्यम से सरकार की आदिवासी कल्याण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर को जिला परिषद सभागार में होगा। इस दौरान आदिवासी कल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

Related posts

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न!45.89% हुआ मतदान।

rktvnews

रांची:विस चुनाव से पूर्व कैंप सर्वे की तैयारी, सर्वेक्षण कर्मी 27 जून से करेंगें आंकड़ा संग्रह।

rktvnews

विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में बीस हिन्दी-सेवियों को दिया गया ‘हिन्दी-रत्न’ सम्मान, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment