RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: उपायुक्त ने गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)03 जनवरी।भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय डाल्टनगंज के सौजन्य से गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने एसबीआई एटीएम की विशेषताओं की जानकारी लेने के उपरांत इसके सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि एसबीआई का एटीएम लग जाने से समाहरणालय आने वाले आमजनों एवं कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेग। समाहरणालय में एटीएम की सुविधा नहीं होने से अधिकारी, कर्मचारी एवं यहां आने वाले अन्य लोगों को असुविधा हो रही थी। पैसों की निकासी के लिए उन्हें अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। एटीएम शुरू होने से सभी को सुविधा होगी।
मौके पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार झा,चीफ मैनेजर डिपॉज़िट एंड वास् कुमार सुमित, चीफ मैनेजर गढ़वा प्रशांत श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर सत्यदेव कुमार रंजन, चैनल मैनेजर प्रत्युष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:गोविंद प्लस टू हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

rktvnews

रायपुर : सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है – राज्यपाल ,रमन डेका

rktvnews

खुशियों की दीपावली : मन की अंधियारी दूर करने का समय।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment