RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 फ़रवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। जिसमें पॉवर ऑफ प्रजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से जानकारी दिया गया कि वन प्रमंडल उत्तरी द्वारा वित्तीय वर्ष में वन भूमि पर 167.08 एकड़ एवं गैर वन भूमि पर 85.05 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती विनष्ट की गयी एवं 77 वन वाद / चेतावनी की कार्रवाई की गयी है। वन प्रमंडल दक्षिणी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39.37 एकड़ वन भूमि व रैयती भूमि पर अवैध अफीम की खेती की सूचना के आलोक में 18 वनवाद दायर की गयी है एंव 04 गिरफ्तारी की गई है। 01 डीजल पंप जप्त करने की कार्रवाई की गई है। उक्त डेटा 20 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक का है। पुलिस विभाग ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आलोंक में गत 03 वर्षों में कुल 45 कांड दर्ज किए गए है एवं 3152 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का विनष्टिकरण किया गया है। साथ ही वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने कहा अफीम की खेती के विनष्टीकरण, रोकथाम एवं आमलोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिससे उक्त विनष्टीकरण, रोकथाम का कार्य सुगमता पूर्वक किया जा सके। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे। भोले भले लोगों को उक्त कार्य में संलिप्त करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करें। बैठक में उक्त कार्रवाई के अलावे पूर्व में भी की गई कार्रवाई की भी गहनता पूर्वक समीक्षा की गई।

आइये एक नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों

नशीले पदार्थों की तस्करी/बेचना,परामर्श एवं पुनर्वास,अवैध खेती,विविध / अन्य से संबंधित यदि आपके पास किसी भी गतिविधि के बारे में कोई जानकारी है या आप नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में कोई मदद चाहते हैं, तो कृपया इस पोर्टल/वेबसाइट https://www.ncbmanas.gov.in/ पर शिकायत कर सकते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

छठ और मानव सभ्यता की पर्यावरणीय स्मृति।

rktvnews

मध्यप्रदेश: क्षिप्रा नदी हर हाल में हो प्रदूषण मुक्त,योजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विपक्षी राजद और माले समाज को बांटने और अशांति फैलाने का करते हैं काम: आर के सिंह

rktvnews

लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम- मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री – प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर:विकास मित्र चयन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment