RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फ़रवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कल भी जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक की थी जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, और केन्द्रीय गृह सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार, जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद का इकोसिस्टम काफी कमजोर हो गया है। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को zero infiltration का लक्ष्य रखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ और आतंकवाद पर ruthless एप्रोच के साथ और कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि नार्को नेटवर्क से घुसपैठ और आतंकियों को अपनी गतिविधियां चलाने में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक्स के व्यापार से प्राप्त पैसे से हो रही टेरर फंडिंग के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करने की ज़रूरत है।
अमित शाह ने एजेंसियों से नए आपराधिक कानूनों के मद्देनज़र फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के पदों में नई नियुक्तियां करने का निर्देश दिया ।
अमित शाह ने आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की मोदी सरकार की नीति पर बल दिया। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए तालमेल के साथ काम करना जारी रखने का निर्देश दिया।
गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य के सभी मानकों में महत्वपूर्ण सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान।

rktvnews

चतरा:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

दर्शकों की मांग के कारण YRF 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 करेगा रिलीज़।

rktvnews

भोजपुर:प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment