RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से भेंट की।

राजनाथ सिंह ने ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए भारत की तत्परता की पुष्टि की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फ़रवरी।रॉयल भूटान आर्मी (आरबीए) के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर (सीओओ) लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग ने 04 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के दौरान, रक्षा मंत्री ने अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार तथा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप, भूटान की क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा उपकरणों एवं संपत्तियों के प्रावधान सहित, रक्षा तैयारियों के लिए क्षमता बढ़ाने में भूटान का सहयोग करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग ने भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना की और भूटान को उसकी आधुनिक रक्षा क्षमताओं तथा आरबीए के प्रशिक्षण को बढ़ाने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से भारत के साथ मिलकर कार्य करने की रॉयल भूटान आर्मी की दृढ़ प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर 02-05 फरवरी, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय जुड़ाव का हिस्सा है और इसने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को अधिक विस्तार देने का अवसर प्रदान किया है।

Related posts

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:जनसुनवाई में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल।

rktvnews

ख़्वाब…! :अमित मराठे

rktvnews

अनोखी घटना बजरंगबली को मिला नोटिस

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

Leave a Comment