RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अनोखी घटना बजरंगबली को मिला नोटिस

RKTV NEWS (अनिल सिंह)अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओ माई गॉड ने रेलवे विभाग झांसी के अधिकारियों के मानसिक पटल पर ऐसी छाप छोड़ी की उन्होंने भगवान के नाम से ही नोटिस जारी कर दिया ।प्राप्त सूचना के अनुसार कई दिनों से एक अनोखे मामले को लेकर झांसी का रेलवे विभाग सुर्खियों में बनता दिखाई दे रहा है।मामला झांसी मंडल से जुड़ा है उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने बजरंगबली के मंदिर को हटाने की कवायद शुरू की है,हैरत की बात तो ये है की रेलवे ने भी नोटिस बजरंगबली के नाम से जारी कर दिया ,इसके बाद तो भरी हंगामा मच गया,इस पर रेलवे विभाग ने अपनी गलती मानते हुए नोटिस में बदलाव किया,नोटिस में अतिक्रमण हटाने की बात कहते हुए कहा गया है की रेलवे कार्रवाई करेगा और इस पर होने वाले खर्च को भी मंदिर से वसूला जायेगा।झांसी मंडल ने 200 किलोमीटर लंबे ग्वालियर श्योपुर(शयोपुरकलां) नैरो गेज को ब्रॉड गेज में बदलने का काम होना है,इस कार्य की जद में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील स्थित रेलवे लाइन किनारे हनुमान मंदिर आ रहा है मंदिर रेलवे की जमीन पर है और निर्माण कार्य के लिए इसे हटाया जाना है,अन्य नोटिस की तरह रेलवे ने झांसी मंडल की ओर से बजरंगबली के नाम से ही नोटिस 8 फरवरी को जारी किया था।

Related posts

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:साहित्य की अत्यंत लोकप्रिय विधा है ललित-निबन्ध : आलोक राज

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

गढ़वा:मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment