RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 अगस्त।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुमका जिले के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित सखी मंडल की दीदियां अपनी सक्रिय भागीदारी से एक मिसाल पेश कर रही हैं। इस वर्ष, सखी मंडल की महिलाएं न केवल राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही हैं, बल्कि उसकी विक्री की जिम्मेदारी भी स्वयं निभा रही हैं।
महिला मंडल द्वारा संचालित “शगुन सूतम केंद्र” में दीदियों द्वारा झंडों का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज बनाने में महिलाएं भारतीय झण्डा संहिता (फ्लैग कोड ऑफ इंडिया) के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन कर रही हैं, जिससे झंडे पूरी तरह मानक और सम्मानजनक रूप में तैयार हो रहे हैं। तैयार झंडों को जिले के सभी प्रखंडों में संकुल संगठनों के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि विक्री का कार्य भी स्थानीय स्तर पर सशक्त रूप से किया जा सके। इसके साथ ही, जिला समाहरणालय एवं प्रखंड कार्यालय परिसरों में विशेष कियोस्क लगाकर भी झंडों की विक्री की जा रही है।
ग्रामीण परिवार भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए दीदियों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। इस पहल से न केवल स्थानीय महिलाओं को आजीविका के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और उत्साह में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। सखी मंडल की यह पहल आत्मनिर्भरता और स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बन रही है।

Related posts

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति कल अयोध्या का दौरा करेंगी।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ विष्णु नगर, स्वामी रंगनाथाचार्य ने दिया आध्यात्म का संदेश।

rktvnews

भोजपुर:मेरे और मेरे परिवार से किसी का दुश्मनी नही,घटना की जाँच होनी चाहिए : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन :जनपद बागपत में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment