RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :विद्यालय वाहन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 फरवरी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विद्यालय वाहनों की सुरक्षा, सड़क नियमों के अनुपालन तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने विद्यालय वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस प्रमाण पत्र, जीपीएस एवं स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर सुधार करने तथा ट्रैफिक नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था है ऐसे वाहन चालकों के आंखों की जांच कराई जाए उनका हेल्थ सर्टिफिकेट और उनका चरित्र प्रमाण पत्र अवश्य लिया जाए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जिन मार्गों पर निर्माण कार्य चल रहा है उन स्थलों पर साइनेज बोर्ड अवश्य लागये जाए। उन्होंने नो हेलमेट नो फ्यूल को निरंतर प्रभावित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि पर गंभीर रोष व्यक्त किया और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर कट लगे हैं, वहां कैटेगरीज, रोड मार्किंग, पीलंकर एवं गति नियंत्रण से संबंधित आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं।
जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जिला अधिकारी ने हिट एंड रन स्कीम के कार्यों की समीक्षा की जिसमें 28 के खातों में पैसा चला गया उन्होंने कहा जिन का अभी लंबित प्रकरण है उन्हें संबंधित अपने स्तर से निस्तारित कर पत्रावली को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय, मेरठ संभागीय परिवहन अधिकारी राजकुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह पीटीओ संदीप जयसवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी, यातायात प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:काव्य कुंभ का अभिनव आयोजन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में ज्ञान आधारित सहयोग प्रदान करने के लिए शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:दिलीप जैसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाईं।

rktvnews

महात्मा गांधी — जै राम जी!

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: राज्यपाल ने पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा संचालित ’’प्रोजेक्ट यूपीएससी’’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment